जबलपुर: ग्वारीघाट पर युवक और युवती की अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान
जबलपुर के पवित्र नर्मदा तट ग्वारीघाट पर युवक युक्ति की अश्लील हरकत का वीडियो सामने आया है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि थाना ग्वारीघाट पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है मां नर्मदा के पावन तट पर इस तरह की शर्मनाक हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।