जबलपुर: अपहरण कर युवक को बनाया बंधक, मारपीट कर वायरल किया वीडियो, स्पा सेंटर के मैनेजर से मांगे 1 लाख, 95,500 लेकर छोड़ा
लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर के मैनेजर का अपहरण कर मारपीट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक से 1 लाख रुपये की मांग की और रुपये मिलने के बाद उसे छोड़ दिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। लार्डगंज थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि बेलखेड़ा के ग्राम सुंदर देही निवासी सत्येंद्र सिंह ठाकुर उम्र 24 वर्ष ने शिकायत