चूरू जिले की भालेरी थाना पुलिस ने 7 साल पुराने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चूरू पहुंची भालेरी पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे करीब बताया कि हरियाणा के भाना मोडिया के 45 वर्षीय महेंद्र व 32 वर्षीय सुनील को गिरफ्तार किया गया है।