डेहरी: अवैध बालू खनन के खिलाफ आयर कोठा में पुलिस ने की छापेमारी ,एक हाईवा को पुलिस ने किया जब्त
Dehri, Rohtas | Apr 24, 2024 रोहतास एसपी के निर्देश पर अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में अवैध बालू खनन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध छापेमारी के दौरान आयर कोठा थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे एक हाईवा को जब्त किया गया ।एसपी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा वही किसी भी कीमत पर इलाके में अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।