मौदहा: मौदहा तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में दंपति, उनकी मासूम पुत्री समेत आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
राजमार्ग समेत क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायल दंपति व उनकी मासूम पुत्री समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें मां बेटी की हालत नाजुक होने पर उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें मुख्यालय रेफर कर दिया गया। बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम उपरी सायर निवासी शिव सहाय 33 वर्ष पुत्र बच्चू अपनी पत्नी आशा 30 वर्ष, पुत्री लक्ष्मी दो वर्ष व भतीजे नीरज 16 वर्ष को