गाण्डेय: गांडेय के महेशमुंडा में श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ के 5वें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Gandey, Giridih | Apr 8, 2026
गांडेय प्रखंड के महेशमुंडा के कोयरीडीह में आयोजित श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ के पांचवे दिन बुधवार की अहले सुबह 6 बजे से यज्ञशाला की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अहले सुबह से लेकर देर दोपहर तक परिक्रमा करते दिखे। इस दौरान माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।