लाडपुरा: कोटा में मौसम का मिजाज बदला, तेज आंधी से महावीर नगर सेक्टर 7 में पेड़ गिरा, कार क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Ladpura, Kota | May 30, 2026 कोटा शहर में शनिवार सुबह 7 बजे करिबन तेज आंधी के चलते महावीर नगर सेक्टर 7 में एक पेड़ गिरने से बड़ा हादसा होते होते बच गया हालांकि पेड़ कार पर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गयी। लोगो द्वारा पेड़ काटकर कार को निकालने का प्रयास किया जा रहा है । कोटा में देर रात से मौसम में आये बदलाव के बाद तेज धूल भरीआंधी के चलते सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त है।