मिर्ज़ापुर: गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से छह माह के लिए जिला बदर किए गए अपराधी को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहात कोतवाली पुलिस ने जिला बदर अपराधी अभियुक्त सोनू पुत्र तोलन उर्फ राजकुमार निवासी राजपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभियुक्त को अपर जिलाधिकारी ने 26 जुलाई 2025 के आदेश में 6 माह के लिए जिला बदर किया था। लेकिन आदेश की अवहेलनायक कर अभियुक्त जनपद में ही रह रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।