मिर्ज़ापुर: कचहरी अस्पताल रोड पर लगा भीषण जाम, मरीज को लेकर फंसे तामीरदार, ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल
सोमवार की दोपहर लगभग 12:00 बजे। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी अस्पताल रोड पर पिछले 2 घंटे से भीषण जाम लगा है। जिसमें मरीज को लेकर परिजन परेशान दिखाई दिए। कई परिजनों ने जाम न छूटने पर गाड़ी ऑटो रिक्शा से उतर कर पैदल चल दिए अस्पताल। बताते चले कि यहां जाम लगना कोई नई बात नहीं है। आए दिन यहां जाम लगता रहता है। जबकि यहां के जाम में कई अधिकारी भी फंस चुके है।