मिर्ज़ापुर: आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख ने जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों के साथ भेंट वार्ता कार्यक्रम किया
जिला पंचायत सभागार में सोमवार को आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सुभाष जी ने पत्रकारों के साथ भेंट वार्ता किया। उन्होंने बताया कि 1925 विजयादशमी के दिन आरएसएस का स्थापना हुआ था। आगामी 2025 विजयदशमी पर 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उसी के उपलक्ष में सात कार्यक्रम पांच विषय पर चर्चा की और बताया कि 1 वर्ष तक आरएसएस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे।