मिर्ज़ापुर: पहाड़ी ब्लाक के कनौरा के ग्राम प्रधान राकेश यादव बने भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला अध्यक्ष
पहाड़ी ब्लाक के कनौरा गांव के ग्राम प्रधान राकेश यादव को भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मथुरा से आए पदाधिकारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उनके समर्थकों और आसपास के लोगों ने जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया।