मंदसौर: मंदसौर के जैन कॉलेज के पीछे मारपीट, चाकूबाजी की चर्चा पर संशय; पुलिस जांच में जुटी
मंदसौर में 1 जुलाई शाम करीब साढ़े 4 बजे जैन कॉलेज के पीछे आपसी रिश्तेदारी के विवाद में मारपीट का मामला सामने आया। शाहरुख घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा और चाकू लगने की बात कही, जबकि पत्नी शरीफा ने नाहरू शाह, मंजूर शाह सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,फिलहाल चाकूबाजी की पुष्टि नहीं हुई है और इसे अफवाह बताया जा रहा,