बिरसा: बिरसा तहसील में बीते 24 घंटे में 36 मिमी औसत वर्षा, जिले में सबसे कम 170 मिमी संचयी बारिश दर्ज
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच कार्यालय अधीक्षक भू अभिलेख से 7 जुलाई प्रातः 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिरसा तहसील में बीते 24 घंटों के दौरान औसतन 36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, जिले की अन्य तहसीलों की तुलना में बिरसा में अब तक सबसे कम 170 मिलीमीटर संचयी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश का दौर जारी रहने के बावजूद बिरसा क्षेत्र में वर्षा का आंकड़ा