महाराजपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।इन आरोपितों में लख्खापुरवा निवासी विवेक जाटव, सुदामा यादव और जीतू शामिल हैं। थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात 9बजे बताया आरोपितों के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।तीनों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।