मध्यप्रदेश के बड़वाह नर्मदा रोड स्थित नहर के समीप सोमवार रात मे तेज रफ्तार आर्टिका कार ने ओवर टेक कर रहे बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि बड़वाह निवासी दोनों 19 वर्षीय युवक आयुष ओर ओम नर्मदा जी से स्नान कर वापस बड़वाह की ओर लौट रहे थे।