बालाघाट: सुअर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
रामपायली थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़कपुर से अमई मार्ग के बीच मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय भरत पिता केशवराव निवार, निवासी ग्राम अगासी (कटंगी) के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भरत किसी रिश्तेदार को लेने के लिए रामपायली जा रहा था। वह खड़कपुर होते हुए र