फतेेहपुर: बाराबंकी में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला, एक गंभीर घायल
बाराबंकी जिले के मतलूकपुर गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना कुर्सी थाना क्षेत्र में हुई, जहां भैंस बांधने और रास्ते में कांटे रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित विनोद कुमार के अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें और उनके भाई राजेश कुमार को गालियां देनी शुरू कर दीं।