नजीबाबाद: ग्राम खेड़ा में दुःखद सड़क हादसे में दस राम की मृत्यु के बाद, भाजपा नेत्री लीना सिंघल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
नजीबाबाद विधानसभा के गजरौला पाईमार मंडल के ग्राम खेड़ा में दुःखद सड़क हादसे में दस राम जी की मृत्यु के बाद, भाजपा नेत्री श्रीमती लीना सिंघल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। इस अवसर पर उन्होंने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि समाज और पार्टी हर दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। रविवार को 11:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।