हाथरस: सदर तहसील पर संयुक्त संघर्ष समिति का फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया के विरोध में 17वें दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी
जनपद हाथरस की सदर तहसील परिसर में फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया शासनादेश के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर चले अधिवक्ता कातिब व स्टांप विक्रेताओं का 17 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिवक्ता कातिब स्टांप विक्रेताओं ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि सरकार केवल भ्रमित व गुमराह कर रही है।