उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को उधवा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में प्रस्तावित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अटल बिहारी भगत ने शुक्रवार को अपराह्न करीब 5 बजे इसकी जानकारी दी है।