सहारनपुर: सहारनपुर में शिव धाम मंदिर पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा
सहारनपुर में शुक्रवार दोपहर 2 बजे एनआरआई अजय गुप्ता के शिव धाम मंदिर में आध्यात्मिक आयोजन हुआ, जिसमें निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर परम पूज्य स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा और भारत में दक्षिण अफ्रीका के उच्चायुक्त अनिल सूकल ने भगवान शिव के पावन दर्शन किए।