लालगंज: मझियार गांव में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन वृंदावन के कथा वाचक ने श्री कृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का वर्णन किया
लालगंज के मझियार गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा की पांचवें दिन सोमवार शाम 5:30बजे तक वृंदावन के कथा वाचक कुंदन महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में डूबते नजर आए। मुख्य यजमान सुरेंद्र पांडे पत्नी सोना देवी, पंडित कृष्णकांत दुबे, एसडीओ गुरुप्रसाद, जयप्रकाश, अर्जुन दुबे आदि मौजूद रहे।