उन्नाव: थाना बांगरमऊ में नियुक्त महिला आरक्षी की सड़क हादसे में हुई मौत, एसपी ने जताया दुःख
Unnao, Unnao | Oct 20, 2025 थाना बांगरमऊ में नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका यादव का रविवार रात करीब 08 बजे एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। ड्यूटी पर रहते हुए अपने कर्तव्य पथ पर इस प्रकार का दुखद हादसा सम्पूर्ण पुलिस परिवार के लिए गहन पीड़ा का विषय है। सोमवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने दिवंगत महिला आरक्षी के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।