बालू घाटों और स्टॉक स्थलों पर खनन विभाग की औचक जांच, संचालकों को दिए सख्त निर्देश
लखीसराय। विभागीय निर्देश के आलोक में खनन विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में संचालित सभी बालू घाटों, के-लाइसेंस धारित स्टॉक एवं सेकेंडरी स्टॉक की औचक भौतिक जांच की। जांच टीम में खनन विकास पदाधिकारी, खनन निरीक्षक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी शामिल रहे।जांच के दौरान विभिन्न बालू घाटों एवं स्टॉक स्थलों पर उपलब्ध बालू के भंडार का भौतिक सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्टॉक और अभिलेखों का मिलान करने के साथ ही बालू घाटों एवं स्टॉक स्थलों से जारी किए जा रहे चालानों की भी जांच की।टीम ने यह भी देखा कि बालू का चालान विभागीय दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप जारी किया जा रहा है या नहीं। जांच के दौरान संबंधित संचालकों को विभागीय मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने के आवश्यक निर्देश दिए गए।खनन विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, अवैध भंडारण एवं नियम विरुद्ध बालू परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए औचक जांच एवं कार्रवाई का सिलसिला आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की इस कार्रवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 11, 2026