बस्ती: अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने लालगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Basti, Basti | Feb 9, 2025 अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह ने लालगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, मेस, मालखाना, CCTNS कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के उचित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। तथा ग्राम चौकीदारों से वार्ता कर सतर्कता बरतने की बात कही।