बस्ती: नगर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से 39 शीशी बंटी बबली देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Feb 9, 2025 नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह तथा नगर पुलिस टीम के कुशल नेतृत्व में अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त को 39 शीशी बंटी बबली देशी शराब के साथ नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्त संतोष सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी आवास विकास कालोनी को गिरफ्तार किया है।