गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौसा प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड सह अंचल कार्यालय, थाना परिसर, विभिन्न पार्टी कार्यालय, विभिन्न पंचायत भवन कार्यालय एवं अन्य स्थान पर सोमवार को शान से तिरंगा लहराया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन प्रतियोगिता के रूप में किया गया।