गाज़ीपुर: बिजली बिल बना मौत का कारण, 1.12 लाख के बकाये से परेशान सुरेंद्र ने दी जान, अब पीड़ित परिवार के घर पहुंचे डीएम
गाजीपुर में बिजली विभाग की कथित प्रताड़ना से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। 55 वर्षीय सुरेंद्र कश्यप ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि 1 लाख 12 हजार रुपये के बिजली बिल और विभागीय दबाव से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। आत्महत्या से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में भी बिजली विभाग को जिम्मेदार बताया गया।