हनुमानगढ़: सोनड़ी में अज्ञात कारणों से खड़ी कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, कार जलकर हुई खाक
हनुमानगढ़ जिले के गांव सोनड़ी में खाली प्लाट में खड़ी एक कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार जिस प्लांट में कार खड़ी थी वहां पर अन्य सामान भी था। गनीमत रही की प्लांट में आग नहीं लगी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।