बालाघाट: नेवरगांव ग्राम पंचायत में नल-जल योजना ठप, पीने के पानी के लिए ग्रामीण परेशान
नेवरगांव ग्राम पंचायत में नल-जल योजना पिछले कुछ समय से ठप पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कई घरों तक अब तक पानी की सुविधा नहीं पहुंच पाई है, जिसके कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इस संबंध में सरपंच ने मंगलवार लगभग प्रातः 10 बजे बताया कि जो पाइपलाइन बिछाई गई है, वह हर घर तक