सीतापुर: दिबियापुर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र के दिबियापुर के पास तेज रफ्तार दो बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे सड़क हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते एक घायल को बेहतर उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार जारी है।