कोल: ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा के तहत, अलीगढ़ के एसएसपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले 7 उप निरीक्षकों को किया सम्मानित
Koil, Aligarh | Jul 5, 2025 आपको बता दें जनपद अलीगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन कर्तव्यनिष्ठा के तहत बेहतर परफॉमेंस करने वाले 7 उपनिरीक्षकों को सम्मानित किया है, जिनमें 2 महिला उप निरीक्षक भी शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक को नगद धनराशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। साथ ही, एसएसपी अलीगढ़ ने बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले इन 7 उप निरीक्षकों को 3 दिन की रिवॉर्ड लीव भी दी है।