आरा: अपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले जीतोरा बाजार से दो बदमाश ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | Apr 28, 2024 जितौरा बाजार से दो बदमाशों को ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। एसपी नीरज कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक आधुनिक पिस्तौल लेकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। तभी टीम बनाकर छापरी की गई और पंकज कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया।