झांसी: झांसी में मोहर्रम पर कई इलाकों में बच्चों ने आग और लाठी से खेला अखाड़ा, हुसैन की सदाओं के साथ उठे हुसैनी अलम
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2025 झांसी में मोहर्रम की सात तारीख को शहर के कई इलाकों में अखाड़ों ने करतब दिखाए। इसमें सबसे ज़्यादा हैरतअंगेज करतब बच्चों ने किए, जिन्होंने आग से अखाड़ा खेलते हुए सबको हैरत में डाल दिया। वहीं, लाठी और तलवार से भी युवाओं ने अखाड़ा खेला। वहीं, कई इलाकों में अलम का जुलूस निकाला गया। जिसमें या हुसैन की सदाओं के साथ लोगो ने जुलूस में शिरकत की।