मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में हज यात्रियों को दिया गया प्रशिक्षण, पलामू से 52 लोग जाएंगे हज यात्रा पर
मेदिनीनगर के गोसिया मदरसा में शनिवार शाम 5 बजे तक हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के महिला-पुरुष हज यात्रियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण रियाजुद्दीन खान, मंजर हसन, मुफ़्ती मुजीबुल्ला और महताब जयेई ने दिया। इस वर्ष पलामू जिले से 52 लोग हज यात्रा पर जाएंगे, जिसमें 20 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं।