उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत उदयसागर बांध के नहरी विकास कार्यों एवं समुदाय-आधारित आजीविका संवर्धन गतिविधियों का जापान से आए प्रतिनिधियों ने गुरुवार शाम 5 बजे निरीक्षण किया। जापान से आए जायका रिव्यू मिशन की उच्च-स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।