हरदोई: हरदोई में हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी, 10 बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2026 हरदोई में तहसील सदर क्षेत्र के कोर्रिया गांव में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,हाईटेंशन विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से पास के करीब 10 बीघा गेहूँ की फसल और उसके अवशेष जलकर राख हो गए। यह आग कुछ ही मिनटों में फैल गई और किसानों को भारी नुकसान हुआ।सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी को तुरंत बुलाया गया।