इटावा: इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत
Etawah, Etawah | Jul 12, 2024 इटावा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते समय बिहार निवासी सोहावन महतो पुत्र हीरा की माल गाड़ी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। जिन्हें परिजनों ने उपचार हेतु सैफई पीजीआई में भर्ती करवाया था। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद आज जीआरपी थाना पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।