इटावा: बूसा गांव में शराबी पति ने गर्भवती पत्नी से की मारपीट, पुलिस ने मेडिकल करा आरोपी पति की तलाश की शुरू
Etawah, Etawah | Jul 12, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के बूसा के रहने वाले राघवेन्द्र सिंह ने शराब के नशे में अपनी गर्भवती पत्नी रेनू के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित पत्नी ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। वहीं थाना पुलिस ने पीड़ित महिला को जिला चिकित्सालय भेजकर परीक्षण करवाते हुए मामले आरोपी पति की तलाश सुरु की हैं।