अररिया में मानव तस्करी के एक दिल दहला देने वाले मामले में बड़ा खुशखबरी का पल आया है। जिले के बौसी थाना क्षेत्र से 2012 में गायब हुए एक नाबालिग बच्चे को 13 साल बाद दलालों ने खुद अररिया पहुंचाया। बच्चा पड़ोसी देश म्यांमार (वर्मा) में दलालों के चंगुल में फंस गया था। मां के अथक संघर्ष और न्यायालय के दबाव ने आखिरकार दलालों को झुकने पर मजबूर कर दिया।