आराजोरी पंचायत के एक दुकान में बीती देर रात ताला तोड़कर 1.5 लाख के सामान व 20 हजार नगदी चोरी का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी दुकानदार ने शनिवार शाम 5 बजे थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोटों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में गांव के 2 लोगों पर कुछ दिन पहले लेनदेन के दौरान विवाद होने पर दुकान में चोरी कराने की धमकी देने का भी जिक्र किया गया है।