मैहर: राज्यमंत्री कृष्णा गौर का मैहर आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मैहर। मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर मंगलवार को रेवांचल एक्सप्रेस से मैहर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी विपिन गौतम एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।तदुपरांत उन्हों ने माँ शारदा के दरबार पहुंच आस्था के साथ की पूजा अर्चना।