मुरैना नगर: बानमौर बड़फरा 11केवी सब स्टेशन में शॉर्ट सर्किट से आग, आधा दर्जन गांवों की बिजली ठप, आगजनी का वीडियो वायरल
मुरैना के बानमौर बड़फरा 11केवी सब स्टेशन में आज शनिवार अल सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग तेजी से फैलकर विकराल हो गई, जिससे लोग घबरा गए। कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। केबल जलने से 10–15 गांवों की बिजली ठप हो गई। बाद में आपूर्ति बहाल हुई।अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।