बांधवगढ़: ट्रेन में बिगड़ी तबीयत, शिक्षक की अस्पताल में मौत, मर्ग कायम, जांच जारी
उमरिया जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार गौतम, उम्र 59 वर्ष, निवासी दरबार थाना इंदवार, हाल मुकाम शहडोल के रूप में हुई है, जो उमरिया कलेक्ट्रेट के जन शिक्षा केंद्र में कार्यरत थे। संतोष कुमार गौतम प्रतिदिन की तरह शहडोल से ट्रेन द्वारा उमरिया अपने कार्यस्थल आ रहे थे।मर्ग दर्ज हुआ।