धौलपुर: बोथपुरा गांव के समीप टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
मनियां थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे संख्या 44 पर स्थित बोथपूरा गांव के पास टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक24वर्षीय आकाश पुत्र बनवारी शर्मा निवासी जारे थाना राजाखेड़ा, किसी निजी काम से धौलपुर आया था