नवादा: समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में पुलिस अधीक्षक ने कहा, दुर्गा पूजा के दौरान सोशल मीडिया की होगी मॉनिटरिंग
Nawada, Nawada | Sep 24, 2025 नवादा पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। शहर की ट्रैफिक पर भी ध्यान रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों से दुर्गा पूजा मेले में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जायेगी।