रानीगंज: नजियापुर गांव का 19 वर्षीय युवक रोजगार की तलाश में गया, पांच महीने से लापता, शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर गांव निवासी बंशीलाल का बेटा ललित कुमार 4 सितंबर को गांव के ही एक युवक के साथ काम की तलाश में मध्य प्रदेश गया था। परिजनों के मुताबिक उसे होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था। 4 दिसंबर को फोन पर सूचना मिली कि ललित होटल से अचानक गायब हो गया है। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों का आरोप है कि साथ ले जाने व