नौबतपुर: नौबतपुर में वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद
नौबतपुर थाना क्षेत्र में चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। नारायणपुर मुसहरी के पास वाहन जांच के दौरान बाइक सवार की तलाशी में एक देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नौसाद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त क