बदायूं: उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार पिता की मौत, बेटा समेत दो घायल
Budaun, Budaun | Oct 14, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बदायूं - दिल्ली राजमार्ग पर कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने - सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने यादराम को मृत घोषित कर दिया।