चितरंगी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई,पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने प्रत्येक फरियादी की सुनी समस्या।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के उपस्थिति में किया जनसुनवाई का आयोजन जहां पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता जी विभिन्न थाना क्षेत्र से आए आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र को संज्ञान में लेकर प्रत्येक आवेदन पत्रों से रूबरू होकर उनकी शिकायतों को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना।